ED Wants Bungalow On Rent - ED को चाहिए 3 साल के लिए आलीशान बंगला, ऑनलाइन टेंडर जारी
ED Wants Bungalow On Rent - ED को चाहिए 3 साल के लिए आलीशान बंगला, ऑनलाइन टेंडर जारी

टीआरपी डेस्क

रायपुर। सियासत और सिंहासन के लिए गला काट स्पर्धा मची हुई है। ऐसे में ED की प्रताड़ना झेल रहे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के सियासी भविष्य को लेकर तरह तरह की चर्चा है। ऐसे में नेता ही नहीं निगम के पार्षदों के बीच उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी कयास लगना जारी है। सियासी गलियारे में मेयर एजाज को फिर से ईडी पूछताछ के लिए बुला सकती है। हालांकि ईडी उनसे तक़रीबन 5 बार पूछताछ कर चुकी है। लेकिन,अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में उनके भाई अनवर ढेबर से ED की पूछताछ के बाद रिमांड खत होते ही वो जेल अभिरक्षा में हैं। पूछताछ के दौरान चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म है कि कभी भी एजाज को ED बुलावा भेज सकती है। ऐसे में अगर कभी गिरफ़्तारी की चर्चा सच भी हुई तो ऐसी स्थिति के बाद पार्षदों का एक धड़ा परिस्थिति का पूरा लाभ लेने की फिराक में बैठा है।

See also  शराब घोटाले में नया खुलासा : CMCL के अधिकारी बिल भुगतान के नाम पर लिया करते थे रिश्वत, DGM समेत 9 पर EOW में केस

रायपुर उत्तर इलाके के एक युवा पार्षद ने तो अपने करीबी पार्षदों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि एक बैठक में तो चार पार्षद थे। यही नहीं, उक्त युवा पार्षद ने भाजपा पार्षदों पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। बाकायदा एक सरकारी संस्थान के पदाधिकारी ने तो युवा पार्षद के लिए सोशल मीडिया पर माहौल बनाना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस के एक-दो पार्षद ऐसे भी हैं, जो उनकी जगह लेने के लिए उत्साहित हैं।

मेयर को हटाने के लिए नियम खंगालेने के साथ लॉबिंग शुरू

मेयर को हटने की स्थिति के लिए नियम खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सब कुछ पार्षदों पर निर्भर है। इसलिए पार्षदों को अपने पाले में करने के लिए अभी से लॉबिंग चल रही है। फ़िलहाल मेयर एजाज ढेबर को कोई खतरा तो नहीं लग रहा, लेकिन इस बार अगर ED ने तलब किया तो कुछ भी हो सकता है।

See also  नए वक्फ कानून पर भाजपा के अभियान 'उम्मीद' की शुरुआत 1 मई से, आ रहे हैं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह

वरिष्ठों का वरदहस्त प्राप्त है तब तक सुरक्षित हैं महापौर

सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी संगठन के अलावा विशेषकर सीनियर पार्षद पूरी तरह से महापौर एजाज ढेबर के साथ खड़े हैं। जब-जब एजाज ईडी दफ्तर गए हैं। उनके साथ जिला संगठन के नेता और कई पार्षद रहे हैं। ऐसे में महापौर के शिकंजे में जाने की राह तक रहे युवा पार्षद का दिवास्वप्न कब तक पूरा होगा इसका जवाब गर्त में है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।