राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी पेंशन छोड़ने को तैयारः वरुण गांधी
राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी पेंशन छोड़ने को तैयारः वरुण गांधी

टीआरपी डेस्क। इन दिनों भाजपा सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान देने में लगातार सुर्खियों में आ जाते हैं। पहले कृषि कानून तो अब अग्निपथ को लेकर उन्होंने बयान दिया है।

भाजपा सांसद ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। इसी क्रम में आज शुक्रवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यूं? उन्होंने कहा कि राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं।

गांधी ने सवाल किया कि क्या हम विधायक व सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह नहीं सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले? अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यों?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।