दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव हारने के बाद क्‍या पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अब राज्‍यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस वक्‍त दिल्‍ली की पॉलिटिक्‍स में कुछ ऐसी ही जोर की हलचल है।

दरअसल आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस की ओर से दावा किया जाने लगा कि अरोड़ा के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल राज्यसभा में प्रवेश करेंगे। हालांकि, इन अटकलों को ‘आप’ ने खारिज कर दिया है, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी ने इसको लेकर अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

दिल्‍ली के राजनीतिक गलियारों में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के राज्‍यसभा में जाने की हलचल काफी ज्‍यादा जोर पकड़ रही है। आम आदमी पार्टी के सुनील अरोड़ा पंजाब से राज्यसभा के सांसद भी हैं। उन्‍होंने राज्‍यसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है। इस्तीफा देकर वो लुधियाना पश्चिम से विधायक पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के लिए यह सीट खाली की गई है।

See also  शरद पवार ले सकते हैं राजनीति से संन्यास! कहा- चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं, युवाओं को मिले मौका
0 संजीव अरोड़ा

कांग्रेस और भाजपा नेता हुए हमलावर

केजरीवाल के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद रंधावा ने कहा है कि केजरीवाल अंडरकवर मुख्यमंत्री बनकर पंजाब को कंट्रोल करने वाले हैं। वहीं, बीजेपी नेता और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोला।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “…हम बार-बार कह रहे थे कि ये आदमी (अरविंद केजरीवाल) सत्ता के बिना नहीं रह सकता…अगर संजीव अरोड़ा विधायक की सीट जीत जाते हैं तो वे सांसद और विधायक दोनों पद नहीं रख सकते। अगर हार जाते हैं तो ये उनसे कहेंगे कि आप विधायक की सीट हार गए, हम आपको अब सांसद की सीट क्यों दें, चित और पट दोनों अरविंद केजरीवाल की हैं..।

वहीं, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ”अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाए गए प्लान के अनुसार काम शुरू होने लग गया है। यदि केजरीवाल राज्यसभा मेंबर बन जाते हैं तो वह अंडरकवर मुख्यमंत्री बनकर पंजाब को कंट्रोल करेंगे। चेहरा भगवंत मान का होगा, लेकिन कंट्रोल केजरीवाल का होगा। इसके बाद दिल्लीवाले ऐसे हालात बना देंगे कि भगवंत मान साहब को किसी बहाने से हटा दिया जाएगा और अरविंद केजरीवाल खुद मुख्यमंत्री हो जाएंगे।”

See also  केजरीवाल सरकार के इस विज्ञापन पर जमकर हो रहा हंगामा,सिक्किम को बताया पड़ोसी देश, अफसर पर हुई कार्रवाई

आप विधायक के निधन से खाली हुई है सीट

लुधियाना पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। गोगी की पिछले महीने लाइसेंसी हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में नयी दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गये थे। उधर ‘आप’ के एक प्रवक्ता ने विपक्षी दलों के दावों को खारिज किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी की घोषणा की। लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा वर्ष 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं। अरोड़ा ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं।