0 इंदिरा ने कहा था अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर देना चाहिए समर्थन

रायपुर। जोगी कांग्रेस JCCJ आज पीसीसी अध्यक्ष व कांग्रेसी विधायक मोहन मरकाम से उनके निवास पर जाकर उनसे भाजपा से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन माँगेगी। जोगी कांग्रेस, राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी महिला नेत्री द्रोपदी मुर्मू के लिए कांग्रेसी विधायकों के दरवाजे जाएगी ।

अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा है की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट देने की हिदायत दी थी। यही बात याद दिलाएगी जनता कांग्रेस। देश के इतिहास में पहली बार देश के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदिवासी महिला नेत्री श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को वोट देने के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) कांग्रेसी आदिवासी विधायकों के निवास में जाकर समर्थन मांगेंगी और आदिवासी महिला राजनेत्री द्रोपर्दी मुर्मु को राष्ट्रपति चुनाव में जिताने का आग्रह करेंगी। समर्थन माँगने अजीत जोगी युवा मोर्चा के सदस्य आज 16 जुलाई को समय 3.30 बजे सिविल लाइन स्थित अनुग्रह जोगी निवास से पीसीसी अध्यक्ष व कांग्रेसी विधायक मोहन मरकाम के निवास हेतु रवाना होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।