बेंगलुरु। कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। वो बिजली दरों में असामान्य मूल्य वृद्धि का विरोध कर रहे। इससे पहले उनकी ओर से कई बार हड़ताल की चेतावनी दी गई थी, लेकिन सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। मामले में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप बिदासरिया ने कहा कि पिछले आठ दिनों में हमने बिजली दरों में बढ़ोतरी के कारण होने वाले प्रभाव की गंभीरता को बताने का प्रयास किया। इसके बावजूद सरकारी प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कोई समाधान नहीं खोजा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने इस बंद का आह्वान किया। उनको उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग पर ध्यान देगी और बिजली के रेट कम किए जाएंगे। दरअसल कर्नाटक विद्युत नियामक आयोग (केईआरसी) ने 12 मई को बिजली शुल्क में संशोधन किया था। इस वजह से प्रति यूनिट 70 पैसे की वृद्धि हुई। ये दर अप्रैल से लागू हो गई थी। इस संशोधित टैरिफ के कारण जून के बिल में प्रति यूनिट 70 पैसे अतिरिक्त औसत चार्ज वसूला जाएगा।

See also  Chess World Cup 2023 : भारत के 18 साल के प्रज्ञानानंद की व‍िश्व कप शतरंज के फाइनल में हुई एंटी, कार्लसन को हराकर इत‍िहास रचने का मिला मौका

शहरी क्षेत्रों में बिजली टैरिफ 0-50 यूनिट- 411.39 पैसे/यूनिट 51-100 यूनिट- 556.39 पैसे/यूनिट 101-200 यूनिट- 711.39 पैसे/यूनिट 200 यूनिट से ऊपर- 816.39 पैसे/यूनिट ग्रामीण क्षेत्रों में टैरिफ 0-50 यूनिट- 400 पैसे/यूनिट 51-100 यूनिट- 525 पैसे/यूनिट 101-200 यूनिट- 680 पैसे/यूनिट 200 यूनिट से ऊपर- 765 पैसे/यूनिट। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आह्वान की वजह से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

बंद से परिवहन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। -व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का फैसला उसके मालिकों पर है। चैंबर की ओर से कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई है। -इमरजेंसी सेवाओं पर इस बंद का कोई असर नहीं पड़ेगा। हाल ही में सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि वो इस मामले में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे।

वैसे भी अगले महीने से बिजली बिल कम होने वाला है। ऐसे में प्रदर्शन का कोई मतलब नहीं है। सीएम के मुताबिक कुछ लोगों को बिल इस वजह से भी ज्यादा लग रहा, क्योंकि दो महीने का बिल एक साथ आया था।

See also  IPL 2020 Points Table: जानिए कौन सी टीम किस नंबर पर, देखें प्वाइंट्स टेबल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।