नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक होने जा रही है। यह बैठक 2024 में लोकसभा चुनावों में भाजपा और मोदी को कैसे रोका जाए और किस रणनीति के साथ चुनावों में उतरा जाए उस पर चर्चा होनी है।

हालांकि कहा कुछ भी जाए लेकिन बात इसी विषय पर होनी है। इस बैठक में लगभग 18 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल होने जा रहे है। इस बैठक से एक दिन पहले ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंच चंके है।

आइये जानते हैं कि इस बैठक में और कौन शामिल होगा। इस महाबैठक में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी, कांग्रेस नेता, शरद पवार, एनसीपी चीफ, ममता बनर्जी, टीएमसी प्रमुख,अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, उमर अब्दुला, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख, डी राजा, सीपीआई महासचिव,सीताराम येचुरी, सीपीएम प्रमुख, दीपांकर भट्टाचार्या, भाकपा माले -महासचिव, एमके स्टालिन, डीएमके प्रमुख, हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के चीफ, उद्धव ठाकरे, शिवसेना, महबूबा मुफ्ती, पीडीपी प्रमुख शामिल हैं।

See also  Breaking : नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, विधायक दल की मीटिंग में लगी मुहर, आज शाम लेंगे शपथ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।