रायपुर। कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह घटनास्थल से लौटने के बाद कांग्रेस पार्टी ने 21 सितंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। गुरुवार को कवर्धा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस निर्णय की घोषणा की।

कांग्रेस नेताओं ने लोहारीडीह गांव की हालिया घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। उनका कहना है कि गृहमंत्री के जिले में इस प्रकार की घटना होने पर उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट के जज से जांच की मांग

कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है और लोहारीडीह घटना की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने आगजनी में जान गंवाने वाले कचरू साहू का पुनः पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की है। कांग्रेस ने रेंगाखार थाने की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराने की अपील की है और पुलिस प्रशासन तथा गृहमंत्री पर नाकामी का आरोप लगाया है।

See also  मां काली पर अभद्र टिप्पणी के बाद अपने ही छोड़ रहे हैं सांसद महुआ मोइत्रा का साथ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।