सोमवार से लापता हैं महाराष्ट्र के मंत्री और 17 विधायक, मुश्किल में फंसे उद्धव ठाकरे
Image Source: Google
सोमवार से लापता हैं महाराष्ट्र के मंत्री और 17 विधायक, मुश्किल में फंसे उद्धव ठाकरे
Image Source: Google

टीआरपी डेस्क। शिवसेना से नाराज महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार शाम से 17 विधायकों के साथ लापता है। जानकारी के मुताबिक, शिंदे 17 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत के एक एक होटल में रुके हैं।

जिसके बाद से शिवसेना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज आनन-फानन में 12 बजे शिवसेना विधायकों की बैठक बुलाई है।

बता दें कि एकनाथ शिंदे शिवसेना के बड़े नेता हैं। सोमवार को हुए MLC चुनाव में शिवसेना के 11 वोट टूटे और बीजेपी के उम्मीदवार प्रसाद लाड जीत गए। इसके बाद से ही शिंदे और उनके समर्थक नॉट रिचेबल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस वक्त शिंदे सूरत के ग्रैंड भगवती हॉटल में रुके हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में बीजेपी के चार और सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी दलों शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। बीजेपी के प्रसाद लाड से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रकांत हांदोरे की हार के बाद एनसीपी ने बीजेपी पर ‘खरीद-फरोख्त’ का आरोप लगाया। वहीं शिवसेना ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अधिकारों का दुरुपयोग करके जीत हासिल की है।

See also  CG Election 2023 : कुरुद विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से अजय चंद्राकर और कांग्रेस से तारिणी चंद्राकर मैदान में होंगे आमने-सामने

इस बारे में देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को पांच सीटों पर मिली विजय से महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार के खिलाफ सत्ताधारी विधायकों के बीच अस्थिरता का संकेत मिलता है। फडणवीस ने कहा कि भाजपा की जीत सभी निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों के समर्थन से तय हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।