राजस्थान कांग्रेस में महासंग्राम, पायलट को सीएम बनाए जाने के खिलाफ 70 विधायकों ने दिया इस्तीफा!

जयपुर। राजस्थान में सीएम की कुर्सी के लिए खींचतान शुरू हो गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की तैयारी है। ऐसे में उनकी जगह मुख्यमंत्री के रूप में हाईकमान की पसंद सचिन पायलट हैं। जिसे देख गहलोत खेमा पायलट के नाम पर बिफर गया। विधायक दल की बैठक से पहले ही गहलोत गुट के करीब 70 से अधिक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर पहुंचकर इस्तीफा दे दिया है।

इस बीच मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया कि हमारे पास 92 विधायक हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी एक ही मांग है कि बगावत करने वाले लोगों में से सीएम न बनाया जाए। राजस्थान की में बिगड़ते हालात को देखते हुए इधर, आलाकमान ने अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को दिल्ली बुला लिया है। ऐसे कयास हैं कि एक बार फिर राजस्थान में विधायकों की बाड़ाबंदी हो सकती है।

नाराज गहलोत गुट के विधायकों का कहना है कि जब पिछली बार सचिन पायलट ने बगावत की थी, तब भी हम सबने सरकार बचायी थी। गहलोत जी ने कहा था कि जब भी कोई फैसला होगा तो सभी विधायकों की बात सुनकर लिया जाएगा। मगर इस बार सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए किसी विधायक से राय नहीं ली गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।