ममता बनर्जी करें अजीत जोगी के ‘प्रचार बस’ का उपयोग, अमित जोगी ने किया आग्रह, बोले- पापा जीवित होते तो…!
image source : google

टीआरपी डेस्क। स्व. अजीत जोगी के लिए बनाई गई प्रचार बस का उपयोग करने अमित जोगी ने ममता बनर्जी को आग्रह किया है। अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा है कि ममता दीदी को चोट लगने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं उनके स्वस्थ होने की शुभकामनाओं के साथ उन्हें जनता कांग्रेस संस्थापक स्व. अजीत जोगी के लिए बनाई प्रचार बस का उपयोग करने का आग्रह करता हूं। अगर पापा आज जीवित होते तो वह ऐसा ही करते।

https://twitter.com/amitjogi/status/1371033681112956928?s=20

आपको बता दें कि ममता बनर्जी आज दो रैलियों को संबोधित करेंगी। रविवार को उन्होंने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने के करीब चार दिन बाद सड़क पर व्हीलचेयर पर बैठकर तृणमूल कांग्रेस के एक रोड शो का नेतृत्व किया। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी दलों को आगाह करते हुए ऐलान किया कि एक घायल बाघ कहीं अधिक खतरनाक होता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।