इंफाल। मणिपुर में बीते दो महीने से चल रही हिंसा के बीच माना जा रहा है कि जल्द ही सीएम एन बीरेन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। सीएम की ओर से राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात का वक्त मांगा जाना इस बात की ओर इशारा कर रहा है।

इससे पहले विपक्ष की सर्वदलीय बैठक में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई थी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अभी मणिपुर के दौरे पर हैं। केंद्र सरकार की काफी कोशिशों के बाद भी हिंसा की छुटपुट घटनाएं मणिपुर में देखने को मिल रही हैं।

माना जा रहा है कि करीब दो महीनों से सुलगते मणिपुर के हालात पर काबू न पाने के चलते सीएम बीरेन सिंह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिसके बाद यह देखना होगा कि आगे राज्य की बागडोर किसके हाथों में जाती है?

See also  मीराबाई चानू ने खोला भारत का खाता, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, शूटर सौरभ चौधरी भी पहुंचे फाइनल में

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।