Minister Akbar Sitting In The New Assembly Hall - नए कक्ष से शुरू किया कामकाज
Minister Akbar Sitting In The New Assembly Hall - नए कक्ष से शुरू किया कामकाज

टीआरपी डेस्क

रायपुर । प्रदेश के वन,परिवहन,आवास,पर्यावरण,विधि विधाई कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित अपने नवीन कक्ष डी 6 में बैठकर कामकाज किया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा रायपुर में सभी मंत्रियों तथा विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए नवीन सुसज्जित कक्ष बनाए गए हैं।इसका उदघाटन 1 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रीगण की उपस्थिति में किया था। मंत्रीगण के पुराने कक्ष की तुलना में नवीन कक्ष बड़े आकार के हैं तथा कामकाज की दृष्टि में सुसज्जित है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से प्रारंभ हुआ है जो 24 मार्च तक आहूत है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।