BHP GHERAW 2

रायपुर। मोर आवास, मोर अधिकार आंदोलन के तहत आज दोपहर रायपुर दक्षिण विधानसभा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौक से निकलकर छ ग शासन के मंत्री रविन्द्र चौबे के शंकर नगर स्थित आवास का घेराव किया। इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रविंद्र चौबे के निवास के आगे लगाए गए बेरिकेट को गिरा दिया और गेट से घुसने की कोशिश की। जिन्हें रोकने के लिए यहां मौजूद जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कोरबा पहुंची सरोज पांडेय

संसद सरोज पांडेय ने मोर आवास, मोर अधिकार आंदोलन के तहत आज कोरबा के हरदीबाजार में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहां कांग्रेस विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास के समक्ष लगे बेरिकेट को हटाकर कार्यकर्ताओं ने घुसने का प्रयास किया। इस मौके पर भरी पुलिस बल का इंतजाम किया गया था।

See also  महावीर नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने देर रात पुलिस ने दबिश देकर 7 को गिरफ्तार किया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर