Minute To Minute Program Of Home Minister Shah- शाह आम सभा के साथ संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगे
Minute To Minute Program Of Home Minister Shah- शाह आम सभा के साथ संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में भाग लेंगे

टीआरपी डेस्क

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल पूर्ण होने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासम्पर्क अभियान के तहत केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री शाह अपने इस प्रवास में केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ जनता के साथ साझा करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह कल 22 जून की दोपहर छत्तीसगढ़ पहुँचेंगे। रायपुर विमानतल में कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री शाह दोपहर लगभग 1 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद वे भिलाई की पंडवानी गायिका एवं पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात करने उनके घर सेक्टर-1 जाएंगे। तदोपरांत , केंद्रीय गृह मंत्री दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम आएंगे जहाँ वे एक महती जनसभा में उन लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, श्री शाह 50 मिनट इस सभा में मौजूद रहेंगे। आमसभा के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री शाह मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

See also  IT raid on suspicion of transaction - 5 हजार करोड़ का एमओयू से बढ़ा शक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।