टीआरपी डेस्क। MLA Audio Viral : हाल ही में पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का एक ऑडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमाई है। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर बात में चोरी ही नजर आ रही है।

चंद्राकर ने यह भी कहा कि वायरल ऑडियो की जांच होना चाहिए ताकि मामले में सही तथ्य सामने आ सकें। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अनावश्यक आरोप लगाकर माहौल खराब कर रहे हैं। यह मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, जांजगीर-चाम्पा जिले की कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश का कथित वायरल ऑडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। ऑडियो में विधायक शेषराज हरवंश और रेत के अवैध कारोबार करने वाले के बीच की बातचीत बताई जा रही है। जिसमें शेषराज हरवंश ने क्षेत्र के महानदी में रेत उत्खनन के एवज में हर महीने ₹3 लाख कलेक्टर को, ₹2 लाख पामगढ़ SDM को और ₹5 लाख अपने लिए मांग रही हैं। साथ ही ₹1 लाख राघवेन्द्र को देने का सौदा करने का आडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में रोशन नाम के व्यक्ति से पूरी बातचीत बताई जा रही है।

See also  पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार सख्त! मीडिया पर डिफेंस ऑपरेशन की रियल-टाइम रिपोर्टिंग पर लगाई रोक

मामले में विधायक की सफाई

MLA Audio Viral : इस ऑडियो के वायरल होने के बाद विधायक शेषराज हरवंश ने जांजगीर में प्रेस वार्ता ली और ऑडियो को अपना न होने की बात कही। साथ ही इसे AI से एडिट कर बदनाम करने की राजनीतिक साजिश बताई।