MLA Shakuntala Troll - पहले बदज़ुबानी फिर औंधें मुंह गिरते हुए वीडियो वायरल
MLA Shakuntala Troll - पहले बदज़ुबानी फिर औंधें मुंह गिरते हुए वीडियो वायरल

विशेष संवादाता, रायपुर

राज्य में परदेसिया और देसियह की भावनाएं इतनी बढ़ गई है कि अब सार्वजनिक मंच से माननीयों की बदज़ुबानी किसी को रास नहीं आ रही। इसमें पहले बदज़ुबानी फिर औंधें मुंह कबड्डी खेलते हुए गिरने का वीडियो विधायक शकुंतला साहू का खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले साल चुनाव होने है जिसके चलते अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। ऐसे में सभी दलों के नेता लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओ के मान मनौवल का दौर जारी है ऐसे में सत्ता पक्ष के किसी विधायक का ऐसा वीडियो सामने आना कई सवाल खड़े करता है और बैठे बिठाए विपक्ष को मौका देता है।

संसदीय सचिव और कसडोल की विधायक शकुंतला साहू के एक वीडियो से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। वायरल वीडियो में शकुंतला साहू लोगों को यह कह रही हैं कि पहले कांग्रेस और भाजपा के परदेशिया विधायक थे, तब तो विरोध नहीं किया। तब उनके तलवे चाटते थे। इसके बाद शकुंतला कुछ अपशब्द का प्रयोग करती हैं, लेकिन स्पष्ट आवाज नहीं आती है। भाजपा ने इस भाषा को आपत्तिजनक बताया है।

See also  जेल में कैदी की आत्महत्या के बाद धरने पर बैठे गाड़ा समाज के लोग

पूर्व में IPS से भी उलझ चुकी हैं सुश्री साहू

यह पहली दफा नहीं जब शकुंतला विवादों से घिरी है इसमें पहले भी आईपीएस अंकिता शर्मा के साथ वे उलझ पड़ी थी। उस दौरान भीड़ में विवाद के चलते कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्यवाई का विरोध करते हुए शकुंतला मौके पर पहुंची थी और बातों बातों में आईपीएस अंकिता शर्मा और विधायक शकुंतला साहू के बीच औकात की बात को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।