एमपी उपचुनाव परिणाम : रैगांव में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना की जीत, पृथ्वीपुर विधानसभा भाजपा के नाम
एमपी उपचुनाव परिणाम : रैगांव में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना की जीत, पृथ्वीपुर विधानसभा भाजपा के नाम

भोपाल। भाजपा ने जोबट के बाद पृथ्‍वीपुर विधानसभा सीट भी जीत ली है ज‍बकि खंडवा लोकसभा सीट पर उसकी जीत तय है। वहीं कांग्रेस ने रैगांव सीट अपने नाम कर ली है।


रैगांव उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा की कुल लीड 12,245 हो गई है, जिससे रैगांव में अब कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में 21 वे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, यहां 15,542 वोट से भाजपा के शिशुपाल यादव आगे हैं। खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल लगभग 56000 मतों से आगे हैं। कुछ विधानसभाओं के मतगणना पूरी हुई, कुछ की अंतिम दौर में चल रही है अधिकृत आंकड़ा आना बाकी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Nobel Prize for Chemistry 2020: केमिस्ट्री के लिए इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को मिला नोबेल पुरस्कार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।