लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए सांसद कुंवर दानिश अली हुए कोरोना से संक्रमित

टीआरपी डेस्क। हापुड़ में बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने रिपोर्ट आने के बाद संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने की अपील भी की है। बसपा सांसद सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही में शामिल भी हुए थे।

संपर्क में आए लोग करवाएं जांच

दानिश अली ने कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी आज मेरे कोविड से संक्रमित होने का पता चला है। कल मैं संसद की कार्यवाही में शामिल हुआ था। मैं अपने संपर्क में आए लोगों से अपील करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं और खुद को आइसोलेट कर लें। मुझमें हल्के लक्षण हैं और जल्द सेहतमंद होने की उम्मीद है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक 202 मामले सामने आ चुके हैं। देश के कुछ हिस्सों में नियमों को सख्त भी किया गया है।

See also  गणेश शंकर मिश्रा ने नवा रायपुर में राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

इनमें से 77 मरीज ठीक भी हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के 54 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि तेलंगाना में 20 मामले, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले दर्ज किए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।