टीआरपी डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने की खबर सामने आ रही है। उनको मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शनिवार सुबह नीतीश के हाथ में तेज दर्द की शिकायत मिली थी।

पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल में नीतीश कुमार की देखरेख कर रही हड्डी रोग विभाग की टीम कर रही है। नीतीश बीते कई महीनों से चुनाव प्रचार समेत कई कामों में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने कई बार दिल्ली का दौरा किया तो वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार दौरा किया। सरकार गठन के लिए नीतीश कुमार को एनडीए की बैठकों में भी शामिल होना के लिए दिल्ली जाना रहा।

बती दें कि नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक ली थी। इसमें सीएम नीतीश ने सरकारी कर्मचारियों के आवास भत्ते, युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता समेत कुल 25 महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।

बीते लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जहां पार्टी को 12 सीटों पर जीत मिली थी। लोकसभा में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर जहां नीतीश केंद्र में अपनी ताकत बढ़ा चुके हैं। वहीं मोदी मंत्रीमंडल में भी जेडीयू कोटे से दो मंत्री बने है। आगामी 29 जून को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।