अब पूर्वोत्तर के इस राज्य से कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, पूर्व सीएम समेत दर्जनभर विधायक थामेंगे TMC का दामन

नई दिल्ली/शिलॉन्ग। कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल संगमा के पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों से यहां राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और पूर्वोत्तर पहाड़ी राज्य के करीब एक दर्जन विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़कर जल्द ही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि डॉ संगमा तीन बार सांसद रहे विन्सेंट एच पाला को मेघालय कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के संबंध में परामर्श नहीं करने को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से नाखुश हैं।

पूर्व सीएम इस बात से नाराज हैं कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस विधायक दल के नेता से परामर्श लेता है लेकिन श्री पाला की नियुक्ति के मामले में ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने असंतोष जताते हुए कहा कि केवल डॉ. संगमा ही नहीं, बल्कि अन्य विधायक और पार्टी कार्यकर्ता भी विधायक दल नेता से परामर्श किए बिना इस नियुक्ति से हैरान हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले शुक्रवार को डॉ संगमा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।

See also  मप्र में सियासी ड्रामा जारीः अब कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार करने की तैयारी, सीएम कमलनाथ ने सभी विधायकों को भोपाल बुलाया, राजधानी नहीं छोड़ने के निर्देश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।