मुंबई। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को एकजुट कर पुनः महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने की कवायद में जुटे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक बार फिर जोर का झटका लगा हैं। पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाकार उद्धव के करीबी नेता अब उनका साथ छोड़ रहे हैं। अब महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य मनीषा कायंदे ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है।

वे आज शाम शिवेसना में शामिल होंगी। शिवसेना नेता संजय सिरसाट ने बताया कि शिवसेना की एमएलसी मनीषा कायंदे आज शाम शिवसेना में प्रवेश करेंगी। आज शाम 5 बजे वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सरकारी निवास स्थान वर्षा बंगले पर शिवसेना की सदस्यता लेंगी। मनीषा कायंदे के शिंदे गुट में जाने की रिपोर्ट पर उद्धव गुट के संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।

संजय राउत ने कहा, कुछ लोग स्वार्थ के लिए पार्टी में शामिल होते हैं और स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ देते हैं। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि उनके जाने से शिवसेना को कोई झटका नहीं लगा है। राउत ने आगे कहा, हमने स्वार्थी लोगों की पहचान करने में गलती की है।

मैंने बार-बार कहा है कि पिछले कई सालों में यह गलती हुई है। आगे इसका ध्यान रखा जाएगा। अगर ऐसे लोगों को पार्टी में आने दिया जाए तो भी उन्हें जिम्मेदारी का कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए. राउत ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे से भी इस बारे में चर्चा कर रहा हूं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।