टीआरपी डेस्क

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम से आज शाम रायपुर लौटेंगे और कल मंगलवार को मुख्यमंत्री सैफ़ई जायेंगे । वे सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होंगे । सपा संरक्षक मुलायम सिंह की पार्थिव देह सैफई ले जाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आज सोमवार की शाम 5 बजे तक उनकी देह पहुंच जाएगी। मंगलवार दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया। 82 साल के मुलायम का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में 50 दिन से इलाज चल रहा था। यूरिन और बीपी की प्रॉब्लम बढ़ने के बाद 2 अक्टूबर को उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।