टीआरपी डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा एक देश एक चुनाव के लिए आठ सदस्यीय समिति के गठन के बीच राहुल गादी का बड़ा बयान आया है। राहुल गांधी ने एक देश एक चुनाव पर सवाल उठाते हुए सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, कि ‘इंडिया यानी भारत, राज्यों का एक संघ है। एक देश, एक चुनाव का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है।’

बता दें कि केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही आठ सदस्यीय कमेटी बनाई। इस कमेटी में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को भी जगह दी गई। हालांकि, इसके बाद उन्होंने पत्र लिख कर इस कमेटी का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है।

इन्हें मिली है जगह

बता दें कि इस समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, पूर्व वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप, सीनियर वकील हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी को शामिल किया गया है।

See also  स्मृति ईरानी ने दिया राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब, विदेश से आई मदद के वितरण पर उठाया था सवाल

ये हैं विशेष आमंत्रित सदस्य

अधिसूचना के मुताबिक, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस समिति की बैठकों में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होंगे, जबकि विधि मंत्रालय के सचिव नितिन चंद्रा समिति के सचिव होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।