Opposition Boycotts PHE Minister Rudra Guru's Budget Speech - विपक्ष का आरोप मंत्री को नहीं है विभाग की जानकारी
Opposition Boycotts PHE Minister Rudra Guru's Budget Speech - विपक्ष का आरोप मंत्री को नहीं है विभाग की जानकारी

टीआरपी डेस्क

रायपुर। PHE मंत्री रुद्र गुरु के बजट भाषण का विपक्ष ने किया बहिष्कार। विपक्ष का आरोप मंत्री को नहीं है विभाग की जानकारी , दोनों विभागों में कोई काम नही हुआ। विधायक धरमलाल कौशिक का कहना है कि जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। महत्वपूर्ण कार्य है पेयजल उपलब्ध कराना और हर घर तक पहुंचाना।

योजना जल जीवन मिशन प्रारंभ की गई ,उनका यह लक्ष्य रखा गया हर घर जल पहुचने का। सितंबर 2023 छत्तीसगढ़ के लिए निर्धारित हुआ, देश के लिए 2024 तक निर्धारित हुआ। जल जीवन की जो स्थिति है लोगों के घर तक स्वच्छ जल पहुंचा सके 40 लाख घरों तक पहुंचाना है 17 लाख पहुंचे हैं। सितंबर में पूर्णता होनी है अवधि खत्म हो जाएगी जो पैसा जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार ने दिया है वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई

कौशिक ने कहा पूरे हिंदुस्तान में 28 वे नंबर पर प्रदेश है। कहीं पर टंकी बना दिए हैं कहीं पर पाइपलाइन भी बिछा दी है, पूरे छत्तीसगढ़ की सड़कों की खुदाई हुआ है और खोदने के बाद टंकी से पानी लोगों को मिल सके ऐसे भी लोकार्पण की स्थिति में नहीं है। ठेकेदारों को पेमेंट हो रहा है ,जिस प्रकार काम हो रहा है कई अधिकारी सस्पेंड हुए हैं

See also  जनता का मूड बता रहा है कि षड्यंत्रकारी बुरी तरह हो रहे हैं परास्तः भूपेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।