Parliament Session: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज शुक्रवार 26 जून को पांचवां दिन है। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत होने वाली थी। हालांकि सत्र शुरू होते ही राहुल गांधी ने NEET पर बहस की इजाजत मांगी। स्पीकर ने कहा कि वह राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद इस पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि, विपक्ष के सदस्य इसे लेकर हंगामा करने लगे। इसके बाद स्पीकर ने दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होने की संभावना है। लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, राज्यसभा में सुधांशु त्रिवेदी इस पर सबसे पहली बात रख सकते है।

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को जवाब दे सकते हैं। वहीं, राज्यसभा में पीएम मोदी 3 जुलाई को चर्चा का जवाब देंगे। इस चर्चा के दौरान विपक्षी दल पेपर लीक, अग्निवीर और एग्जिट पोल से शेयर बाजार में उथल-पुथल जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकते हैं।

See also  राहुल गांधी ने की कोविड मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख मुआवजे की मांग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कल सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और उसमें सर्वसम्मति बनी कि आज हम NEET के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। यहां सदन में NEET पर चर्चा होनी चाहिए। मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि ये युवाओं का मुद्दा है और इस पर सही तरीके से चर्चा होनी चाहिए और ये सम्मानजनक चर्चा होनी चाहिए। हम इसे सम्मानपूर्वक करेंगे। आपको भी चर्चा में शामिल होना चाहिए, आपको भी भाग लेना चाहिए क्योंकि ये युवाओं का मामला है। संसद से ये संदेश जाना चाहिए कि भारत सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों की बात कर रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।