bjp

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के 8 विधायकों ने विधानसभा की समितियों और स्थायी समितियों की अध्यक्षता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले विधायकों में मिहिर गोस्वामी, मनोज तिग्गा और कृष्णा कल्याणी भी शामिल हैं। इन्होंने पार्टी के निर्देश के अनुसार समितियों के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के अनुसार विधायकों का इस्तीफा 9 जुलाई से ही प्रभावी माना जाएगा।

विधायकों के इस इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल में विपक्ष की भूमिका निभा रही बीजेपी विधानसभा में लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष पद को लेकर स्पीकर के फैसले से नाराज है। जिसके बाद बीजेपी ने यह तय किया था कि वह विधानसभा की सभी 9 कमेटियों से पार्टी के नेता इस्तीफा देंगे।

बता दें कि पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सदन में मुकुल रॉय को पीएसी का अध्यक्ष बना दिया था। मुकुल रॉय जो कि चुनाव बाद बीजेपी छोड़कर फिर से टीएमसी में शामिल हो गए हैं। फिलहाल वो बीजेपी से विधायक भी हैं। उन्होंने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। जिसके बाद बीजेपी ने उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

See also  ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की बड़ी उपलब्धि , मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को हरा कुओर्ताने खेलों में बेस्ट थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।