रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहाकि पैसेंजर ट्रेनें बंद हो रही है और पीएम अधिक किराया वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहे है जिसमें यात्री ही नहीं है।

उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, रेल मंत्री के पास कोई काम नहीं है। उन्हें तभी भेजा जाता है जब कोई दुर्घटना होती है। पीएम हरी झंडी दिखाने आते हैं। यात्री उन ट्रेनों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि किराया अधिक है।

सीएम भूपेश कहा कि जो यात्री ट्रेन हैं जिसमें पैसेंजर सफर करते हैं, वो लगातार बंद हो रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन भी किया। उसके बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सीएम बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री रेलवे गलियारों का उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन यह यात्रियों के लिए नहीं है, बल्कि कोयला गिराने के लिए है।

See also  Breaking : डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के बीच झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 10 अन्य नक्सलियों ने भी डाले हथियार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।