'मन की बात' में बोले पीएम मोदी- संकल्प के सूरज चांद पर उगते हैं

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 104वें एपिसोड में ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के साथ उनके विषयों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने यह साबित कर दिया है कि संकल्प के सूरज चांद पर उगते हैं। मिशन चंद्रयान नए भारत की उस स्प्रीट का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है, और हर हाल में जीतना जानता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मिशन चंद्रयान-3 नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों वीमेन साइंटिस्ट सीधे तौर पर जुड़ी रहीं। इन्होंने अलग-अलग सिस्टम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली। भारत की बेटियां अब अनंत अंतरिक्ष में भी योगदान दे रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि जी20 लीडर समिट के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए 40 देश राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। यह इतिहास की सबसे बड़ी भागेदारी होगी। देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया। जी20 डेलिगेट्स जहां भी गये वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हमारे देश की विविधता देखकर बहुत प्रभावित हुए।

See also  कांकेर मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी के नाम से होगाः सीएम भूपेश

प्रधानमंत्री ने मेघालय के ब्रायन डी खारप्रान की चर्चा करते हुए कहा, मुझे मेघालय के ब्रायन डी खारप्रान के बारे में बताते हुए बेहद खुशी हो रही है। उनकी स्पेलोलॉजी में काफी रुचि है। उन्होंने अपनी टीम के साथ 1700 से अधिक गुफाओं की खोज की और राज्य को विश्व गुफा मानचित्र पर रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता के बारे में चर्चा करते हुए कहा, संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। इसे काई आधुनिक भाषाओं की जननी भी कहा जाता है। संस्कृत अपनी प्राचीनता के साथ-साथ अपनी वैज्ञानिकता और व्याकरण के लिए भी जानी जाती है। भारत का कितना ही प्राचीन ज्ञान हजारों वर्षों तक संस्कृत भाषा में ही संरक्षित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से बात की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन हुआ था। इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में 26 पदक अपने नाम किये।

See also  बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को भी लगा बड़ा झटका, 50 साल पुराना रिश्ता तोड़ AAP में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।