टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) की अग्रिम जमानत को लेकर असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) का दरवाजा खटखटाते हुए जमानत आदेश को चुनौती दी है। जिससे मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग लोकतंत्र के खिलाफ है और पारदर्शिता व जवाबदेही की मांग दोहराई।

दरअसल, तेलंगाना हाई कोर्ट ने पवन खेड़ा को ट्रांजिट अग्रिम जमानत देते हुए राहत दी थी। कोर्ट ने साफ कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्ति की स्वतंत्रता सर्वोपरि है और हाई कोर्ट जरूरत पड़ने पर सीमित अवधि की राहत दे सकता है, भले ही मामला उसके क्षेत्राधिकार से बाहर का हो।

See also  अंतागढ़ टेप कांड/ रमन सिंह ने मुझे बुरी तरह ठगा, नाम वापस न लेने पर दी गई एनकाउंटर करने की धमकी- मंतूराम

वहीं असम सरकार का तर्क है कि खेड़ा ने हैदराबाद में जमानत याचिका दायर करने का पर्याप्त कारण नहीं बताया, जबकि उन्हें असम में ही अदालत का रुख करना चाहिए था। इसी आधार पर सरकार ने जमानत को चुनौती दी है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।