Political turmoil in Jharkhand - राज्यपाल बैस के खिलाफ सीएम सोरेन ने लगाई सुको में याचिका
Political turmoil in Jharkhand - राज्यपाल बैस के खिलाफ सीएम सोरेन ने लगाई सुको में याचिका

टीआरपी डेस्क

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल के बीच खींचतान जारी है। इस बार सीएम हेमंत सोरेन ने गवर्नर रमेश बैस के खिलाफ सर्वोच्च न्यायलय का दरवाज़ा खटखटाया है। सीएम झारखंड ने अवैध खनन मामले में चुनाव आयोग की चिट्‌ठी और राज्यपाल की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें चुनाव आयोग और राज्यपाल रमेश बैस को प्रतिवादी बनाया है। बता दें कि अवैध खनन मामले में सोरेन की सदस्यता के संबंध में चुनाव आयोग ने राज्यपाल को जो चिट्‌ठी भेजी थी, उस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। यहां तक कि उस चिट्‌ठी में क्या लिखा है, यह बात भी सामने नहीं आई है, इसलिए अब सोरेन ने हाईकोर्ट की शरण ली है।

राज्यपाल की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बताया है कि राज्यपाल की कार्रवाई पर रोक लगाने और चुनाव आयोग के पत्र के आधार पर कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। सीएम सोरेन के निर्देश पर यह याचिका दायर की गई है। याचिका में मंतव्य लेने की प्रक्रिया को असंवैधानिक बताया गया है। इससे पहले सीएम सोरेन राज्यपाल बैस से भी मिल चुके हैं। उन्होंने यह जानने की कोशिश की थी कि चुनाव आयोग की चिट्‌ठी में क्या है। राज्यपाल ने इस संबंध में कहा था कि दूसरी बार मंतव्य के लिए भेजा गया है। सीएम सोरेन की ओर से वकील वैभव तोमर ने भी चुनाव आयोग को चिट्‌ठी लिखी है और राज्यपाल की ओर से मांगे गए दूसरे मंतव्य की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।