Source - Google

TRP डेस्क : उत्तर प्रदेश में चुनावी दंगल से नयी उठापटक सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के चुनावी कैंपेन “लड़की हुँ लड़ सकती हुँ” के पोस्टर में नजर आने वाली कांग्रेस नेत्री डॉ. प्रियंका मौर्य जल्द ही भाजपा में शामिल होने वाली हैं। बता दें कि 4 दिन पहले ही शुक्रवार को डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में धांधली चल रही है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था “कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि मैं ओबीसी थी और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकी।” प्रियंका ने आगे कहा था कि “कांग्रेस में जातिवाद के कारण विधायक नरेश सैनी को पार्टी छोड़नी पड़ी। इसके खिलाफ किसी की भी बोलने की हिम्मत नहीं है।”

बता दें कि डॉ. प्रियंका मौर्य कांग्रेस के चुनावी कैंपेन “लड़की हुँ लड़ सकती हुँ” की सबसे महत्वपूर्ण लोगों में से हैँ। इस पोस्टर में प्रियंका सबसे आगे नजर आती हैं। साथ ही कांग्रेस की ओर से जारी महिला घोषणा पत्र में भी प्रियंका सामने ही दिखाई पड़ती हैं।

See also  सावधानः त्योहारी मौसम में फिर से बन रहे हैं नौ महीनें पुराने हालात, कोरोना फिर दिखा रहा आंख... 55 दिन में डेल्टा दोगुना, 11 गुना बढ़ा डेल्टा प्लस
पोस्टर गर्ल ने ही खोल दिए प्रियंका गाँधी के 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ' की पोल
कांग्रेस की ओर से जारी महिला घोषणा पत्र का मुखपृष्ठ

प्रियंका को लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को टिकट दे दिया। जिसके बाद प्रियंका मौर्य ने बताया था कि “घूस नहीं दे पाने के कारण कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सरोजनीनगर विधानसभा सीट से टिकट देने से इन्कार कर दिया। “लड़की हुँ लड़ सकती हुँ” कैंपेन महज एक धांधली है।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।