Protector Turned Eater In Congress Rule - भानुप्रतापपुर में भाजपा ने कांग्रेस को ऐसे घेरा
Protector Turned Eater In Congress Rule - भानुप्रतापपुर में भाजपा ने कांग्रेस को ऐसे घेरा

विशेष संवादाता, रायपुर

भानुप्रतापपुर में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व भानूप्रतापपुर उपचुनाव के सह प्रभारी द्वारा बस्तर की बेटी के साथ अनाचार करने पर जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा नेता केदार कश्यप,देव लाल ठाकुर ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने भानूप्रतापपुर में किया प्रेस वार्ता को संबोधित स्थानीय युवतियों ने भी किया प्रदर्शन।

प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने आरोप लगते हुए कहा है कि एक तरफ कांग्रेस महिला प्रत्याशी को टिकट देती है दूसरी तरफ महिलाओं की आबरू लूटने वाले को बनाया सह प्रभारी है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है। महिला उत्पीड़न कांग्रेस का चरित्र हो चुका है।

शराबबंदी का वादा करने के बाद कांग्रेस के नेता स्वयं शराब की दुकानें चला रहे हैं नशे को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ की बेटी को न्याय दिलाने प्रतिबद्ध है । उसके लिए हर संभव कार्य करने से पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश की जनता बस्तर की जनता और भानुप्रतापपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।