TRP डेस्क : पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, भाजपा+ और कांग्रेस के बीच चौतरफा मुकाबला होने जे रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही चुनाव आयोग की ओर से कोई ऐलान न हुआ हो पर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ युद्ध स्तर पर शुरु कर दी हैं।

इस बीच आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान को पंजाब में सीएम का दावेदार घोषि‍त करने जा रही है। जानकारी के अनुसार सांसद भगवंत मान को पार्टी की ओर से साएम का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर पार्टी की सर्वोच्‍च समिति पीएसी में सहमति बन गई है और मुख्‍यमंत्री के चेहरे के तौर पर भगवंत मान के नाम पर मुहर लगाई गई है। हालाँकि इस बात की आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।

See also  पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से, कांग्रेस में रार दूसरी सूची अटकी

इस कारण हो रही ऐलान में देरी

जानकारी के अनुसार पीएसी में नाम तय होने के बाद पार्टी ने सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा की तैयारी कर ली थी। लेकिन इसी बीच AAP के संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ गई। इस वजह से भगवंत मान के नाम की घोषणा में देरी होने की संभावना है।

ऐसा है भगवंत मान का इतिहास

भगवंत मान पंजाब के एक लोकप्रिय कॉमेडियन हैं, ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपल्‍स पार्टी से की। फिलहाल वे आम आदमी पार्टी के सदस्‍य और लोकसभा सदस्‍य हैं। भगवंत मान ने पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से लगातार दो बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।