महंगाई, बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार का अहंकार, मित्र-प्रेम व विफलता
महंगाई, बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार का अहंकार, मित्र-प्रेम व विफलता

टीआरपी डेस्क। विपक्ष लगातार महंगाई के मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार को अपने घेरे में ले रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। राहुल ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा की महंगाई, बेरोज़गारी, कृषि संकट, चीन के क़ब्ज़े- सबकी जड़ एक ही है। मोदी सरकार का अहंकार, मित्र-प्रेम व विफलता। राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा की अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने के साथ ही, हम कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के मुद्दों को सुलझा रहे हैं। जन के मन की बात सुन रहे हैं।

किसानों का जो हक है, वह उन्हें मिलना चाहिए

इसके साथ ही राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद में किसानों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने लोकसभा में सरकार से मांग की है कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को मुआवजा और परिवार के सदस्यों को नौकरी मिली चाहिए। सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आप की सरकार कह रही है कि कोई किसान शहीद नहीं हुआ और आपके पास नाम नहीं हैं उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के नाम लोकसभा में दिखाते हुए कहा कि किसानों का जो हक है, वह उन्हें मिलना चाहिए।

See also  सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल भेज कर दिल्ली के विकास को बाधित करना चाहता केंद्र सरकार- अरविन्द केजरीवाल

लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट किया

आंदोलन के दौरान मारे गए पंजाब के 400 और हरियाणा के 70 किसानों की लिस्ट लोकसभा को सौंपते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रभावित किसान परिवारों को मुआवजा और रोजगार मिलना चाहिए। किसान के मुद्दे पर सरकार की ओर से जवाब ना दिए जाने पर लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि हैरानी की बात है जब पीएम मोदी देश से माफी मांग रहे हैं. बिना चर्चा के कानून वापस ले रहे हैं।

संसद में इस पर कोई बहस ना होना इसका कोई सेंस नहीं है। हम सदन में बहस करने के लिये आते हैं। देश के सामने आज राहुल गांधी ने सदन में कहा कि आपके पास किसानों के मौत का कोई डाटा नहीं है, हम आपको नाम और पता दे रहे हैं। सरकार अपनी जिम्मेदारी माने। सत्ता पक्ष की ओर से कोई जवाब नहीं. एक शब्द या एक लफ्ज नहीं. हम चाहते हैं कोई तो बोले।

See also  BJP प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव समेत इन मुद्दे पर होगी चर्चा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर