दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में राजनैतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी ताकत लगा रही हैं। इसी बीच दंतेवाड़ा जिले के बारसूर ब्लॉक अध्यक्ष अमुलकर नाग को कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के विरोध मे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन दाखिल महंगा पड़ गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने अमुलकर नाग के इस कदम को पार्टी अनुशासन के खिलाफ माना और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बता दें कि कांग्रेस कमेटी ने अमुलकर नाग को पार्टी के सभी दायित्वों से अलग कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया हैं। बगावत करने के कारण जिला कांग्रेस कमेटी ने यह कदम उठाया हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।