शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोले संजय राउतः हिंदुत्व की विचारधारा पर चलेगी पार्टी
संजय राउत की नसीहत, शिवसेना के झमेले से दूर रहे फडणवीस

टीआरपी डेस्क। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को झमेले से दूर रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि वो दूर नहीं रहे तो फंस जाएंगे। संजय राउत ने शिवसेना में विद्रोह के एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने शिवसेना में विद्रोह का जिम्मेदार देवेंद्र फडणवीस को ही ठहराया है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि “मैं देवेंद्र फडणवीस को केवल एक सलाह दूंगा, इस संकट में खुद को शामिल न करें।

राउत ने कहा कि 2019 में अजीत पवार के साथ मिलकर फडणवीस ने तड़के सरकार बना ली थी, लेकिन वह 80 घंटे तक ही चल सकी थी। वह अपमान क्या उनको याद नहीं है।

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के फ्लोर पर आइए, देखते हैं किसमें कितना दम है। मैं हवा में कोई बात नहीं करता, जो उद्धव जी कहते हैं, मैं वही कहता हूं। जो बगावत कर रहे हैं, वे अपनी विधायकी बचाएं। विधायकों और उनके परिवार की सुरक्षा हटाने के मामले में कहा कि हमने किसी की सुरक्षा नहीं हटाई है, लोगो में गुस्सा है।

See also  Sushant Singh Rajput Suicide - पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, दम घुटने से हुई मौत

हमारे खून से बनी है शिवसेना, इसे कोई हाईजैक नहीं कर सकता

शिवसेना के राज्यसभा सांसद एवं प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि यह पार्टी हमारे खून से बनी है। यूंही कोई इसको हाईजैक नहीं कर सकता। कोई इस पार्टी को पैसे के दम पर खत्म नहीं कर सकता। राउत ने कहा कि आज होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। इस बैठक में कई निर्णय होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।