टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी के काफिले के पास 1 अप्रैल को हुए तनाव और सुरक्षा में भारी चूक के मामले में आयोग ने कोलकाता पुलिस के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) करने का निर्देश दिया है।

नामांकन के दौरान हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

दरअसल, यह पूरी घटना उस समय हुई जब सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने अलीपुर सर्वे भवन जा रहे थे और उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। मैदानी सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कोलकाता में काफिले के पास अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसे संभालने में पुलिस नाकाम रही।

इन 4 अधिकारियों पर गिरी गाज

आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा बंगाल के मुख्य सचिव को लिखे पत्र के बाद इन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है:

  • सिद्धार्थ दत्ता: द्वितीय उपायुक्त (दक्षिण)
  • प्रियांकर चक्रवर्ती: अलीपुर थाना प्रभारी (TI)
  • चांदी चरण बनर्जी: अतिरिक्त प्रभारी
  • सौरभ चटर्जी: अलीपुर के सार्जेंट
See also  राजिम माघी पुन्नी मेला इस बार होगा भव्य, मेले में बड़े मंदिरों की लगेगी प्रतिकृति, 9 से 21 फरवरी तक चलेगा मेला

गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। शुक्रवार को हुई वर्चुअल बैठक में उन्होंने नवनियुक्त पुलिस आयुक्त अजय नंद से सीधा सवाल किया कि पुलिस ने पहले से एहतियाती कदम क्यों नहीं उठाए? आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनाव के दौरान सुरक्षा में रत्ती भर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।