शिवसेना के बागी विधायकों ने ठाकरे को चिट्ठी लिख छलका दर्द, वीडियो जारी कर दिखाई ताकत
शिवसेना के बागी विधायकों ने ठाकरे को चिट्ठी लिख छलका दर्द, वीडियो जारी कर दिखाई ताकत

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक विधायक उनका साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने दो तिहाई से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है। इस बीच उधर उद्धव ठाकरे ने ताजा घटनाक्रम को लेकर मातोश्री में बुलाई जिससे शिवसेना के सिर्फ 12 विधायक ही पहुंचे।

बागी विधायकों ने लिखी चिट्ठी, छलका दर्द

बागी विधायक की एक चिट्ठी एकनाथ शिंदे ने जारी की है, जिसमें कई आरोप लगाए गए हैं। पत्र में यह कहा गया है कि आदित्य ठाकरे को आपने अयोध्या क्यों भेजा? बागी विधायक ने आगे कहा कि वर्षा बंगले पर सिर्फ कांग्रेस-एनसीपी का ही प्रवेश हो पाता था। हमारी परेशानियों को आपने कभी नहीं सुनी। हमें उद्धव के दफ्तर जाने का सौभाग्य नहीं मिला। हिन्दुत्व-राम मंदिर शिवसेना का मुद्दा था। हम उद्धव के सामने अपनी बातें नहीं रख पाते थे। वहीं गुवाहाटी में बैठे सभी बागी वीडियो जारी कर शिंदे के नेतृत्व में एकजुटता प्रदर्शित करते नजर आ रहे हैं।

See also  BIG BREAKING : मिजोरम में 3 दिसंबर को नहीं होगी मतगणना, अब इस दिन आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे थे। इस यात्रा का भी जिक्र चिट्ठी में है। पत्र में कहा गया है कि हमें भी रामलला के दर्शन करने थे, लेकिन ऐसा क्यों नहीं करने दिया गया। कई विधायकों को आपने खुद फोन करके अयोध्या जाने से रोका। पत्र में यह भी कहा गया है कि बुधवार को आपने इमोशनल भाषण दिया, लेकिन हमारे मुद्दों पर आप चुप रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  वैक्सीन के प्रति लोगों की भ्रांतियां दूर करने भारत में टीकाकरण गीत हुआ लॉन्च, मशहूर गायक कैलाश खेर ने दी आवाज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।