बड़ी खबरः गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी का किया ऐलान, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा नाम
बड़ी खबरः गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी का किया ऐलान, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा नाम

नेशनल डेस्क। पिछले महीने कांग्रेस से अपना पांच दशक से अधिक पुराना नाता तोड़ने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर सकते हैं। दिल्ली से जम्मू पहुंचे आजाद ने मीडिया से कहा, ‘‘ मैं अपने दल की शुरुआत करने से पहले सोमवार को मीडिया को आमंत्रित करने जा रहा हूं। मैं यहां कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलने आया हूं।”

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद के एक करीबी सूत्र ने जल्द ही नए दल की घोषणा की खबर की पुष्टि की है। आजाद के 27 सितंबर को श्रीनगर का दौरा करने की जानकारी साझा करते हुए सूत्र ने कहा, ‘‘वह (आजाद) आज दिन में वरिष्ठ और दूसरी कतार के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।”

उन्होंने कहा कि नई पार्टी के नाम और झंडे को अंतिम रूप दे दिया गया है और जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में एक या दो दिन में नया दल सामने आ जाएगा।

See also  UGC-NET 2026: दोबारा होगी UGC NET 2026 अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा, सितंबर में नई तारीखें तय