Statue of Chhattisgarh Mahtari - bjp के बयान पर cm भूपेश आगबबूला, बयान पर लताड़ा
Statue of Chhattisgarh Mahtari - bjp के बयान पर cm भूपेश आगबबूला, बयान पर लताड़ा

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को लेकर हुई सियासी बयानबाजी तेज़ हो गई हैं। आने वाले दिनों में बीजेपी के इस बयां को मुद्दा बनाकर कांग्रेस मुखर विरोध प्रदर्शन कर सकती है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन के बयान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी सामने आई है। उन्होंने भाजपा वालों को लुटेरा और छत्तीसगढ़ के लोगों का शोषण करने वाला और महतारी का अपमान करने वाला बताया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नितिन नबीन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा-क्या छत्तीसगढ़ भारत से बाहर है ? हर प्रदेश का अपना गौरव होता है,अपनी संस्कृति होती है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति रायपुर में लगी है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में लगेगी। हम लोग छत्तीसगढ़ को महतारी यानी मां के रूप में देखते हैं। जैसे भारत माता वैसे हमारे लिए छत्तीसगढ़ माता है। उसी का नारा लगाते हैं और पूजा भी करते हैं।

भाजपा 15 साल यहां सत्ता में रही कभी यहां की भाषा, संस्कृति को बढ़ाने का काम नहीं किया। आज 42 जनजातियां यहां रहती हैं कभी इनकी सुध नहीं ली, आज हम अपनी संस्कृति बढ़ा रहे हैं तो तकलीफ हो रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा- भाजपा ने 15 साल लूटने और शोषण का काम किया। अब जोग लोग हैं अधिकार समझ रहे हैं सारे कलाकार बोल रहे छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया तो इनके पेट में तकलीफ हो रही है। हमें छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व है। नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

See also  Raipur City Crime: सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना गिरफ्तार, पति के संपर्क में होने का मिला था इनपुट, लग्जरी कार जब्त

कल रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस करेगी पुतला दहन

बीजेपी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी नितिन नवीन राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने पर ही नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने से क्या होगा? हम छत्तीसगढ़ियावाद की बात नहीं करते, हम भारतीयतावाद की बात करते हैं। इस प्रकार के बयान उनको शोभा नही देता हम युवा साथी कल दोपहर 1 बजे जयस्तंभ चौक पुतला दहन करेंगे। पुतला दहन विनोद भक्कू कश्यप, ज़िलाध्यक्ष – युवा कांग्रेस रायपुर (शहर) ने किया जिसमे महासचिव गुलजेब अहमद भी उपस्थित थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।