कवर्धा। कवर्धा विधानसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव राकेश कश्यप ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने पार्टी कार्यालय में उन्हें गमछा पहनाया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस में कांग्रेसियों का कोई सम्मान नहीं हो रहा है। इसलिए नेताओं का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं वैसे प्रदेश में हलचल भी तेज हो गई है। भाजपा विधानसभा चुनाव में किस चेहरे पर जाएगी फिलहाल यह तय नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  PM Modi RSS Headquarters visit: RSS मुख्यालय स्मृति मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केशव बलिराम हेडगेवार को अर्पित की पुष्पांजलि,RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।