Supriya Shrinet

रायपुर। पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल शराबबंदी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि शराबबंदी का फैसला अगली चुनी हुई सरकार का होगा। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव रेवड़ी और रेहड़ी के बीच खड़ा है।

उन्होंने कहा कि, मजदूर गांव गरीब के लिए काम कांग्रेस की रेहड़ी है तो अडाणी के लिए थाली सजाकर देना भाजपा की रेवड़ी है। कांग्रेस लोक हित में रेवड़ी बांटती रहेगी। रेवड़ी बांटने भाजपा ने नगरनार प्लांट को राज्य सरकार के लेने पर रोक लगा दी है। कांग्रेस ने रोजगार, शिक्षा और धान की सर्वाधिक कीमत दी है।

सुप्रिया ने कहा कि भाजपा के पास न कोई मुद्दा न कोई रास्ता बचा है। ध्रुवीकरण ही भाजपा का अंतिम पैंतरा है। धर्म किसी की बपौती नहीं है । भाजपा पर आरोप लगाया कि ये लोग गंगाजल पर भी जीएसटी लगाते हैं।

See also  राजधानी के युवा गायक संस्कार वैद्य ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम, मुंबई में दिया था परफॉर्मेंस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।