जयपुर। राजस्थान में पुनः कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए सीएम अशोक गहलोत टिकट वितरण में युवाओं पर बड़ा दांव लगाने जा रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत के मुताबिक इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आधे से ज्यादा टिकट प्रदेश में कांग्रेस 50 फीसदी टिकट 50 की उम्र के नीचे वालों को देगी।


वैसे आपको बता दें की ये नियम कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में लागू करना चाहती थी, लेकिन इस बार चर्चा है कि ये नियम विधानसभा चुनावों से ही लागू हो जाएंगे। अगर ये नियम लागू होता है तो 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को मिलंगे। वैसे खबरे तो यह भी है की कांग्रेस आधे से ज्यादा पुराने विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है।

वहीं राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने-अपने स्तर पर कई सर्वे करवाए है।  इसके बाद यह बात स्पष्ट हो गई है कि प्रदेश की जनता 30 विधायकों से खुश नहीं है। सूत्रों की माने तो जनता राजस्थान सरकार के कामकाज से खुश हैं, लेकिन कुछ विधायकों के प्रति जनता की नाराजगी है।

See also  आप का बीजेपी पर बड़ा आरोप, आतिशी ने बोली- सीएम अरविंद केजरीवाल को मारने की…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।