नई दिल्ली/जयपुर। TMC Spokesperson Saket Gokhale Arrested: पीएम मोदी के मोरबी दौरे पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाने जाने का दावा करने वाले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि साकेत गोखले को जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। गुजरात पुलिस उन्हें अहमदाबाद लेकर जा रही है।

TMC Spokesperson Saket Gokhale Arrested: बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी साकेत गोखले पर गुजरात के मोरबी हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बारे में गलत खबर फैलाने का आरोप है। साकेत गोखले की गिरफ्तारी की जानकारी उनकी पार्टी के सहयोगी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दी है।

TMC Spokesperson Saket Gokhale Arrested: टीएमसी के अनुसार गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें 2 मिनट कॉल करने की परमिशन दी गई थी, इसके बाद मोबाइल समेत उनका सारा सामान जब्त कर लिया गया। पार्टी ने बीजेपी पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।