शिमला। Himachal Pradesh Assembly Elections भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Himachal Pradesh Assembly Elections इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाएगी। इस उद्देश्य के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य में यूसीसी लागू किया जाएगा।

Himachal Pradesh Assembly Elections भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमने जो कहा था वो तो किया ही, मगर हमने जो नहीं कहा था उसे भी पूरा किया। विकास के एक नए आयाम को हमने स्थापित किया है। बुलंद इरादों के साथ हिमाचल की जनता की सेवा की गई है।

Himachal Pradesh Assembly Elections उन्होंने कहा कि भाजपा के इस संकल्प पत्र में 11 वचन हैं। ये वादे समाज में समानता लाएंगे। ये वादे हमारे नौजवानों और किसानों को ताकत देंगे, बागवानी को मजबूती देंगे, सरकारी कर्मचारियों को न्याय दिलाएंगे और धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाएंगे।

See also  नंदीग्राम में ममता बनर्जी हुई घायल, सीएम ने कार में बैठते समय हमले का लगाया आरोप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।