इस दिन पहली बार छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रहीं हैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी मंगलवार को सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगी। वहां से भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगी। इस अवसर पर भाजयुमों के कार्यकर्ता उनके स्वागत में बाइक रैली निकालेंगे। इसके बाद ठाकरे परिसर में ही प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है।

इसके बाद वित्त मंत्री स्थानीय नेताओं से भेंट करने के बाद भाठागांव वैक्सिनेशन सेंटर जाएंगी। वहां कोरोना वैक्सिनेशन प्रोग्राम के बारे में जानकारी लेंगी। इसके बाद पहुना जाएंगी, जहां विश्राम के बाद तेलीबांधा तालाब में जल संरक्षण का जायजा लेंगी। टाउन हॉल में लगे ब्लड डोनेशन कैम्प में भी शामिल होंगी।

इसके बाद एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर भेंट करेंगी और शाम 8.20 की फ्लाइट से दिल्ली लौट जाएंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  निर्मला सीतारमण से बजट में रक्षा- शिक्षा, स्वास्थ्य -किसान पर जोर देने की महिलाओं की अपेक्षा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।