श्रीनगर। कितने सिपाही हिंदुस्तान के शहीद हुए छत्तीसगढ़ में? क्या कभी मोदी जी वहां गए, उनपर फूलचढ़ाने के लिए? मगर वो 40 लोग सीआरपीएफ के शहीद हो गए, उसका भी मुझे शक है। शनिवार को येबातें नेशनल कान्फेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में अपने संबोधन के दौरान कही। यही नहींउन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला बोला।

और भी क्या-क्या बोल गए अब्दुल्ला:

फारूक अब्दुल्ला यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि वो मिसाइल जो उसने सेटैलाइट को मारने के लिएछोड़ा, वो मनमोहन सिंह ने तैयार कराया था। आज इलेक्शन था, दिखाने के लिए हनुमान जी तशरीफलाए हैं, उसने बटन दबाया। एक बटन गलत दब गया और हेलिकॉप्टर गिर गया, हमारे 6 जवान शहीदहो गए। कुछ दिन पहले फारूक अब्दुल्ला ने एयर स्ट्राइक को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंनेकहा था कि हमें हमेशा से पता था कि पाकिस्तान के साथ युद्ध के साथ छोटी लड़ाई हो सकती है, लेकिनएयर स्ट्राइक इसलिए हुई क्योंकि चुनाव नजदीक हैं। हमने करोड़ों की लागत का एक एयरक्राफ्ट खोदिया। शुक्र है कि पायलट (विंग कमांडर अभिनंदन) सुरक्षित बच गया और सकुशल स्वदेश लौट आया।’

विधानसभा चुनावों को लेकर भी उठाए सवाल:

फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि सभी दल जम्मू-कश्मीर में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावकराने के पक्ष में हैं। लोकसभा चुनाव के लिए माहौल अनुकूल है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में विधानसभाचुनाव के लिए क्यों नहीं? स्थानीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण हुए, यहां पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद है फिरक्यों विधानसभा चुनाव नहीं हो सकते? फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.इस सीट से वह 2014 का चुनाव हार गए थे, लेकिन इसके बाद 2017 में हुए उपचुनाव में वह जीते थे। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।