ब्रेकिंग: दिवाली से पहले फूटा महंगाई बम, एलपीजी सिलेंडर 265 रुपए हुआ महंगा

नई दिल्ली । दिवाली से पहले LPG पर महंगाई बम फूटा है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपए की आज भारी बढ़ोतरी की गई है। राहत की बात ये है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले यह 1733 रुपए का था।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो आज इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपए का ही मिल रहा है।

बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपए के पार चला जाएगा।

See also  Operation Cyber ​​Shield: म्यूल बैंक अकाउंट मामले में अलग- अलग बैंकों के 3 अधिकारी गिरफ्तार, ब्रोकरों से रकम लेकर फर्जी खाते खोलने के आरोप