रायपुर। छत्तीसगढ़ के करीब 471 संस्थाओं पर आश्रित 43,640 हितग्राहियों को अब राज्य सरकार ने खुद के खर्च पर चावल आबंटित कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में निश्चित तौर पर सरकार के इस फैसले के बाद अनुदान प्राप्त, निजी छात्रावास, आश्रम और कल्याणकारी संस्थाओं को राहत मिलेगी। सम्भावना है कि इसी माह से इन संस्थाओं को खाद्यान्न प्रदान किया जा सकता है।

इधर छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य विभाग का कहना है कि भारत सरकार ने अप्रैल 2019 से छत्तीसगढ़ की संस्थाओं को मिलने वाली खाद्यान्न सामग्री को बंद कर दिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की अनुदान प्राप्त, निजी छात्रावास, आश्रम और कल्याणकारी संस्थाओं के करीब 40 हजार से अधिक हितग्राहियों के समक्ष खाद्यान्न की समस्या बढ़ गयी थी।

इस मामले में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को अवगत भी कराया था। हालांकि केंद्र सरकार से मदद नहीं मिलने के बाद राज्य सरकार ने खुद के खर्च पर चावल आबंटित करने का फैसला लिया है।

See also  राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा को दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बस्तर-सरगुजा को मिलेगा सीधा फायदा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।