रायपुर। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मौजूदा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बघेल ने जहां इसे जनता के साथ धोखा बताया है, वहीं चौधरी ने उन्हें पुराना ‘वैट’ (VAT) वाला इतिहास याद दिला दिया है।

भूपेश बघेल का तीखा हमला: “जनता को नहीं मिली एक कौड़ी की राहत”

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को निशाने पर लिया। बघेल ने तंज कसते हुए लिखा कि “जिन-जिन लोगों को इस कटौती से राहत मिली है, वे सीएम का अभिनंदन करें और जिन्हें नहीं मिली, वे उन्हें लानत भेजें… सांय-सांय।”

बघेल का आरोप है कि केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों की तिजोरी भरने के लिए यह कदम उठाया है, जबकि जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी को इससे फूटी कौड़ी का भी लाभ नहीं मिलने वाला है।

See also  CG NEWS : भूपेश बघेल से भतीजों ने पूछा- घर पर कका कि चलती है, या काकी की…. मिला य​ह जवाब

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार: “आपदा में अवसर तलाशने वाले चुप रहें”


बघेल के इस पोस्ट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी मोर्चा संभाल लिया। चौधरी ने तीखे लहजे में कहा कि जनता ने अपनी लानत भेजकर ही आपको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने बघेल सरकार के समय का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना के समय जब दुनिया संकट में थी, तब बघेल सरकार ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर ‘आपदा को वसूली का अवसर’ बनाया था।

मंत्री ने कहा कि वैश्विक युद्ध और महंगाई के दौर में भी पीएम मोदी ने एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को बड़ी राहत दी है। ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को तकलीफ इस बात से है कि जनता को फायदा क्यों मिल रहा है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।